मनोरंजन हमारे जीवन में क्यों जरूरी है - Manoranjan hamare jeevan me Kyu jaruri hai



मस्ती करना सभी को पसंद होता है चाहे वह कोई भी माध्यम हो।

जब हमसे कहा जाता है कि आपको मनोरंजन करना है तो हम आंतरिक रुप के साथ-साथ बाहरी रूप से भी प्रसन्न हो जाते हैं और हमारे अंदर एक्साइटमेंट आ जाता है कि हमें मनोरंजन करने के लिए मिलेगा।

इस पोस्ट में आप समझने की कोशिश करेंगे कि मनोरंजन हमारे जीवन में क्यों जरूरी है और मनोरंजन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं?



मनोरंजन ऐसा चीज होता है जो कि मन को प्रसन्नता से  भर देता है।

मनोरंजन कोई भी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम करता है।

मनोरंजन के दम पर किसी दुखी इंसान को भी कुछ समय के लिए खुश किया जा सकता है।


आजकल भागदौड़ की जिंदगी में बढ़ते रह जाते हैं और खुद को खुश रखने के लिए कोई भी उपाय अपनाने की कोशिश नहीं करते हैं।


कुछ समय का मनोरंजन ही आपका मूड अच्छा बना सकता है।

कोई कार्य करना और मनोरंजन करना दोनों अलग-अलग चीजें हैं. जब कोई व्यक्ति सीरियस होकर कार्य करता है तो वह केवल कार्य पर ही फोकस करता है।


 जब कोई मनोरंजन करता है तो वह  दूसरे चीजों पर फोकस नहीं करता है बल्कि केवल मनोरंजन में ही व्यस्त रहता है।


कार्य करना हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है, लेकिन मन और दिल को प्रसन्न करने के लिए मनोरंजन की आवश्यकता जरूर होता है।


जब आप कोई निरंतर कार्य करते रहते हैं तब उसके बाद कुछ मनोरंजन करने से आपके अंदर नई ताजगी आने लगता है और अपने कार्य को कार्य नहीं समझते, बल्कि कार्य को अपना कर्तव्य समझ बैठते हैं जो अच्छी बात है।


बचपन में मनोरंजन करने का कोई सीमा नहीं होता है, लेकिन जैसे जैसे व्यक्ति का उम्र बढ़ता है. उसी प्रकार से मनोरंजन की सीमाएं भी सीमित हो जाती है, जिसके वजह से गुस्सा, क्रोध, दूसरों के प्रति घृणा, नकारात्मक भावनाएं, नकारात्मक नजरिए, हमारे दिमाग में आने लगते हैं।


मनोरंजन हमारे अंदर गलत भावनाओं को दूर करने में बहुत ही सहायक साबित होता है, उन लोगों के लिए मनोरंजन अच्छा साबित होता है, जो सकारात्मक रूप से के साथ-साथ सकारात्मक नजरिए से दुनिया को देखने का प्रयास करते हैं।



1. मनोरंजन क्या है - Manoranjan Kya Hai Hindi Mein



मनोरंजन ऐसा साधन होता है जिसके द्वारा कोई व्यक्ति अपने आप को खुश रखने के लिए प्रयास कर सकता है या प्रयास करता है.


मनोरंजन ऐसा साधन है, जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति खुद को गलत भावनाओं से दूर रख सकता है और सही दिशा की ओर आगे भावनात्मक रूप से मजबूत बन सकता है.


मनोरंजन शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है.


जो कोई इंसान अपनी दिनचर्या कार्यों के अतिरिक्त खुशी प्राप्त करने के लिए कोई कार्य या क्रिया को करता है, उसे मनोरंजन कहा जाता है.


मनोरंजन को इंग्लिश में एंटरटेनमेंट कहा जाता है जो कि आप पहले से जानते होंगे.


कुछ व्यक्तियों को यह लगता है कि इंटरटेनमेंट केवल टेलीविजन पर आने वाले चीजों को देखकर ही इंटरटेनमेंट किया जा सकता है.


जब भी आप कोई कार्य को करते हैं और आपको उस कार्य करने में अच्छा लगता है और आपको आनंद महसूस होता है तो आप उसे मनोरंजन के तौर पर कार्य करते ही रहते हैं.


दोस्तों, इंटरटेनमेंट करने का कई प्रकार के साधन मौजूद हैं. जो कि इसी पोस्ट में आपको आगे बताएंगे.


जैसे कि आप अलग-अलग दर्शनीय स्थानों को भी देखकर खुद को मनोरंजन कर सकते हैं या और भी कई सारे साधन है जो मनोरंजन को बढ़ाने में सही होता है.


मनोरंजन क्या है - इस सवाल का जवाब अलग-अलग व्यक्तियों के द्वारा अलग-अलग प्रकार से हो सकता है, क्योंकि सबकी सोच और सबका मानसिकता अलग- अलग होता है जो अपने-अपने स्थान पर सही ही है.



2. मनोरंजन हमारे जीवन में क्यों जरूरी है


Manoranjan hamare jeevan me Kyu jaruri hai



1. खुश रहने के लिए मनोरंजन जरूरी है


मनोरंजन करने से आनंद और खुशी प्रदान होता है जो कि एक सार्थक पहल माना चाहता है.

जब भी कोई मनोरंजन मन लगाकर किया जाता है,तो हमें मन लगने के साथ-साथ खुशी प्रदान होता है.

खुश रहने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन मौजूद हैं जो खुश रखने में सहायक होता है.


दोस्तों, मनोरंजन के साधन वही चुने जो आपके जीवन को प्रगतिशील बनाने में सहायक हो सकता है, क्योंकि गलत मनोरंजन के साधन चुनने पर आपको लाभ के बजाय हानि भी हो सकता है.


यह भी ध्यान देना चाहिए कि एक दिन में मनोरंजन के साधन को मनोरंजन करने के लिए सीमित समय निर्धारित जरूर करना चाहिए. इससे यह होता है कि आप मनोरंजन के साथ-साथ अन्य प्रोडक्टिव कार्य भी कर सकते हैं.



2. मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए मनोरंजन जरूरी है


दोस्तों, जब भी आप सही मनोरंजन के साधन को उचित तरीके से इस्तेमाल करते हुए आप अपने मानसिक क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं.

मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए मनोरंजन का होना बहुत ही आवश्यक माना जाता है.


इसलिए आपने देखा होगा कि स्कूल में बच्चों को खेल खेलाया जाता है, ताकि मानसिक रूप से मजबूत बन सके.

कई प्रकार के जीवन में आने वाले चिंताएँ या टेंशन को मनोरंजन की सहायता से कम किया जा सकता है.



3. कार्य को नई ताजगी के साथ करने के लिए मनोरंजन जरूरी है


 दोस्तों, यदि आप लंबे समय तक कोई कार्य को करते हैं तो हो सकता है कि आप मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करने लग सकते हैं, क्योंकि मानव शरीर कंप्यूटर की तरह लगातार कार्य नहीं कर सकता है.


इसलिए दोस्तों नई ताजगी के साथ कार्य को करने के लिए मनोरंजन के लिए कुछ समय जरूर निकालें.

यदि आप कोई कार्य को लगातार कई घंटों तक करते हैं तो उस दौरान ब्रेक जरूर लेना चाहिए, ताकि आपकी शारीरिक और मानसिक एनर्जी बरकरार रह सके और आप उस कार्य को उचित समय पर पूर्ण कर सको.



4. शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मनोरंजन जरूरी है


जैसा कि आप जानते हैं कि शारीरिक स्वास्थ्य से ही कई प्रकार के कार्यों को करने की क्षमता बढ़ जाती है, इसलिए मनोरंजन के अच्छे साधन को अपनाकर आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं और शरीर को भी मजबूत करने का कार्य कर सकते हैं.


शारीरिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आप पारंपरिक खेल को भी अपना सकते हैं.

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि कोई भी खेल को जब खेलते हैं तो पसीना जरूर आना चाहिए, तभी हमारा शरीर मजबूत बनता है.


दोस्तों, शारीरिक रूप से मजबूत होने के लिए स्मार्टफोन या टेलीविजन पर उपलब्ध गेम्स का इस्तेमाल न करें, बल्कि शरीर को मजबूत करने के लिए आप कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल,अन्य खेल इत्यादि जैसे खेल सकते हैं जो कि खेल के मैदान में खेला जाता है.



3. मनोरंजन के लाभ या फायदे :-



(1) मनोरंजन हमारे जीवन में खुशहाली प्रदान करने वाला एक प्रकार का साधन या माध्यम है.


(2) मनोरंजन करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.


(3)  मनोरंजन करने से कई सारे परेशानियों से चिंता मुक्त करने में एक प्रकार का सहायक साबित होता है.



4. मनोरंजन के नुकसान:-


(1) अत्यधिक मनोरंजन करने से हमारे जीवन में कुछ ऐसे परिस्थितियां उत्पन्न कर देता है, जो हमारे जीवन की प्रगति को रोकने का कार्य करता है.


(2) अत्यधिक टेलीविजन देखने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.


(3) अत्यधिक मल्टीमीडिया साधन पर गेमिंग खेलने से भी स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत नुकसान होता ही है.



दोस्तों, मनोरंजन करना वास्तव में सही है लेकिन मनोरंजन इतना मत कर दो कि आपके जीवन के गति बहुत ही धीमा हो जाए. इस चीज को हमेंश अपने दिमाग में याद रखना.


मनोरंजन का इस्तेमाल सही उद्देश्य के लिए करें, न कि मनोरंजन का इस्तेमाल गलत उदेश्य के लिए.



5. मनोरंजन करने के साधन कौन-कौन से हैं


मनोरंजन के साधन :-


(1) मल्टीमीडिया :-


वर्तमान में इसी प्रकार की मल्टीमीडिया उपलब्ध है जो हमें लंबे वक्त तक मनोरंजन करने का समय प्रदान करता है.


मल्टीमीडिया साधन के माध्यम से कई प्रकार के मानसिक और शारीरिक एक्टिविटी किया जाता है जो मनोरंजन को बढ़ाने में एक प्रकार का महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.


जैसे कि कोई मल्टीमीडिया टेलीविजन के द्वारा गेमिंग खेलना पसंद करता है तो कोई  टेलीविजन के द्वारा कई प्रकार के मनोरंजन करने वाला फिल्म देखना पसंद करता है और भी बहुत सारे चीजें हैं जो मल्टीमीडिया के माध्यम से किया जाता है.


आजकल तो मल्टीमीडिया के बहुत प्रकार आधुनिक विज्ञान के द्वारा उपलब्ध किया हुआ है.


जैसे कि टेक्स्ट फॉरमैट, वीडियो फॉरमैट, ऑडियो फॉरमैट, इंफोग्राफिक्स फॉरमैट, इत्यादि.



 (2) इंटरनेट :-


 शुरुआती समय में इंटरनेट का इस्तेमाल डाटा को शेयर करने के लिए किया जाता था। लेकिन वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए भी किया जाता है, जो मनोरंजन कराने में सहायक होता है।


वर्तमान में तो इंटरनेट पर वीडियो के रूप में कई सारे मनोरंजन की तरीकों को बताया जाता है।


इंटरनेट पर कई सारे मोबाइल एप्लीकेशन है जो लोगों को मनोरंजन कराने में अच्छी तरह से भूमिका निभाते हैं जैसे कि गेमिंग एप्लीकेशन.



(3) इंडोर गेम्स :-


इंडोर गेम आपने जरूर खेले होंगे जैसे कि कैरम बोर्ड, लूडो, चेस, साँप-सीढ़ी और अन्य गेम.


घर के अंदर  खेले जाने वाले गेम से भी मनोरंजन किया जाता है और भविष्य में भी किया जाता रहेगा, क्योंकि इंडोर गेम परिवार के सदस्यों के साथ ही खेला जा सकता है.


 सबसे बड़ी बात है कि इंडोर गेम के माध्यम से मनोरंजन किया जाता है.



(4) आउटडोर गेम्स :-


आउटडोर गेम्स आपने कई बार दैनिक जीवन में खेलते ही हैं जैसे कि क्रिकेट मैच,फुटबॉल बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल इत्यादि.


आउटडोर गेम्स हमारे शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त और ताजगी बनाए रखने में बहुत ही सहायक होता है और आउटडोर गेम मनोरंजन करने का सबसे बेहतर माध्यम है.


वास्तविक में अगर आप मनोरंजन करना चाहते हैं तो आउटडोर गेम्स खेल कर अपने मानसिक गतिविधियों को तेज बना सकते हैं ताकि आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर ना पड़े.




6. मनोरंजन की आवश्यकता क्यों होता है (Manoranjan Kee Aavashyakata Kyon hota Hai)



मनोरंजन करने की आवश्यकता इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि वर्तमान में ऐसी परिस्थिति है कि कई प्रकार की समस्या हमें पता ही नहीं होता है कि हम किस प्रकार से कई प्रकार के समस्याओं से बाहर निकले. 

जब आप चिंता मुक्त जीवन में रहेंगे तभी तो आप कई प्रकार के समाधान को निकालने की कोशिश कर सकते हैं और आप अपने जीवन की समस्याओं को दूर बड़े ही आसानी से कर पाएंगे और अपने जीवन को भी खुशहाल करने में अपने आप के साथ-साथ दूसरों को भी सहायता प्रदान कर सकते हैं.


मनोरंजन ही ऐसा माध्यम या साधन मौजुद हैं, जो कि मानसिक रूप से आप को मजबूत बनाने में सहायक प्रदान करता है. यही चीज मनोरंजन को एक खास बना देता है.


मनोरंजन आपके चिंता भरी जिंदगी को चिंता मुक्त करने में मददगार साबित होता है.


मनोरंजन की आवश्यकता आज नया नहीं है यह कई सालों से चला आ रहा है.


 प्राचीन समय में मनोरंजन का साधन दूसरा था, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति बदल चुका है क्योंकि मनोरंजन का साधन भी धीरे-धीरे निर्माण हो रहा है और भविष्य में भी और निर्माण होते रहेगा क्योंकि वक्त के साथ मनोरंजन का साधन भी बदलता ही जा रहा है.



7. मनोरंजन का महत्व क्या है -Manoranjan Ka Mahatva Kya Hai Hindi



 मनोरंजन का महत्व इसलिए खास बनाता है क्योंकि वर्तमान में भागदौड़ जिंदगी जीने के वजह से हमारे मस्तिष्क में कई सारे नकारात्मक विचार आते हैं, जिसे नियंत्रित करना हमारे बस की बात नहीं रह जाती है.


मनोरंजन ही ऐसा साधन होता है जो मस्तिष्क में आने वाले नकारात्मक भावनाओं को समझ लेता है और नकारात्मक को नकार देता है और सकारात्मक को अपना लेता है.


मनोरंजन हमारे शारीरिक गतिविधियों पर भी बहुत ही लाभकारी प्रदान करता है, क्योंकि मनोरंजन करने से कई सारे छोटी-मोटी आंतरिक बीमारी यूं ही खत्म हो हो जाते हैं.


आपको तनाव मुक्त होने के लिए मनोरंजन के अच्छे साधन अपनाने की आवश्यकता है, न कि मनोरंजन के गलत साधन को.


मनोरंजन शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में भी एक प्रकार का सहायक होता है, जोकि वास्तव में मनोरंजन को विशेष बनाता है.


मनोरंजन को संतुलित रूप में रखें. न ज्यादा न कम. अगर आप मनोरंजन को बैलेंस परिस्थिति में रखेंगे, तो ही अच्छा है नहीं तो अत्यधिक मनोरंजन करने से लाभ के बजाय हानि हो जाता है. जो आपके विकास गति को तो धीमा ही कर देता है.



8. निष्कर्ष :-


आपने इस पोस्ट में जाना कि मनोरंजन हमारे जीवन में क्यों जरूरी है?

हमारे लिए कार्य करना उचित है, लेकिन कार्य करने के बाद मनोरंजन करना भी उचित ही है।


मनोरंजन करने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और अपने कार्य या कर्तव्य को आप अपनी सुचारू ढंग से संतुलित बनाने के लिए काबिल बन जाते हैं।


बहुत -बहुत धन्यवाद!