भगवान से क्या मांगे - Bhagwan Se Kya Mange in Hindi

भगवान से क्या मांगे - bhagwan se kya mange in hindi


दोस्तों, भगवान का नाम तो मानव-जीवन जीने के लिए  सहायक जरूर होता है, लेकिन कामयाब व्यक्ति बनने के लिए तो मानव को ही मेहनत करना पड़ता है।


बिना मेहनत किए हुए एक मकान नहीं बन पाता है, तो क्या आप केवल भगवान से आप मांग लेंगे तो यूं ही आपको मिल जाएगी क्या.


दोस्तों, यह आप न समझे कि हर जरूरतों को बिना मेहनत के ही पाया जा सकता है।


 भगवान को तो धन्यवाद देना चाहिए, कि हमारा जन्म मानव के रूप में हुआ है. मानव जो इस पृथ्वी पर सर्वश्रेष्ठ प्राणी है.


जैसा हम सब विश्वास करते हैं  कि भगवान हमारे बारे में हर प्रकार के चीजों के बारे में जानकारी रखता है.



इस पोस्ट में बात करेंगे कि भगवान से क्या मांगे कि हमारे जीवन में दिन-प्रतिदिन विकास हो सके।


भगवान से क्या मांगे - bhagwan se kya mange in hindi
              bhagwan se kya mange in hindi




भगवान से कुछ मांगते वक्त सौदेबाजी नहीं करना चाहिए.

जब आप सौदेबाजी जैसा व्यवहार करते हैं तो आपको लगता है कि हमें बिना मेहनत किए ही वह हर चीज मिल जाएगा जो मैं  माँगूंगा. 

दोस्तों, अपने आप को अंधेरे में जानबूझकर कभी नहीं  धकेलना चाहिए, बल्कि आप कितनी भी मुश्किलें या समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो उस समस्याओं से भागने के बजाय संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने का हरदम अपनी तरफ से प्रयास करते रहना चाहिए.


उदाहरण के लिए,

जब आप अपने कार्य के उत्तरदायित्व को दूसरे व्यक्तियों पर दे देते हो, तो आप अपने उत्तरदायित्व या कर्तव्य से भटक जाते हो.


अपनी उत्तरदायित्व निभाने की पूरी प्रयास करना चाहिए ताकि आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहो.



 भगवान से क्या मांगे - bhagwan se kya mange in hindi


बिना मेहनत किए क्या कुछ मिल सकता है। 

क्या आप भगवान से कुछ माँगना चाहते हो ?


1. हमें भगवान से यही माँगना चाहिए कि हे भगवान, हमें ऐसी आंतरिक ऊर्जा और ज्ञान,विवेक प्रदान कीजिए कि जो मैं काम करूँ उसे लगन और परिश्रम से करूँ, ताकि मेरे कार्य से किसी का बुरा न हो।



2. हे भगवान! मुझे समस्याओं में धैर्य प्रदान कीजिए, ताकि मैं अपनी समस्याओं को खुद सॉल्व कर सकूँ.

छोटी-बड़ी समस्याओं से घबराहट के साथ डर महसूस ना हो, बल्कि समस्याओं का हल खुद के बदौलत निकाल सकूँ.


3. हे भगवान, हमें ऐसा सामर्थ्य प्रदान करें कि आने वाले हर चुनौतियों से सामना करने के लिए मैं तत्परता बनाए रख सकूं और उसका सामना करने और उस चुनौती का सामना करने की इच्छा प्रदान कर साथ में साहस प्रदान करें ताकि उन चुनौतियों को संघर्ष पूर्वक सामना सफलतापूर्वक कर सकूं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकूं।



आपने समझा कि भगवान से क्या मांगना चाहिए ?


जैसा कि आप जानते हैं, जिस प्रकार से आप अपने काम के प्रति संवेदनशील होकर पूरे लगन और मेहनत से करते हैं, तो  आपको जरूर एक-न-एक दिन कर्म का परिणाम या फल जरूर मिलता है. इसलिए दोस्तों,अपनी मेहनत जारी रखें और अपने जीवन को उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें. जीवन में खुश रहें और खुशियां बांटते रहें .

धन्यवाद!